रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के अधिकारियों एवं सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी प्रसार को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में ‘विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राज्य की नई औद्योगिक नीति 2025-30 और बस्तर में उभरती पर्यटन संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि सिक्किम से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ सांस्कृतिक संदर्भों में संवाद भी सुखद रहा। राज्यों के बीच इस प्रकार के संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान सुशासन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह सकारात्मक संवाद छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को देशभर में व्यापक रूप से पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235094
Total views : 8282263