जशपुर: जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाटी के पास तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रौनी घाटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने दुर्घटना के बाद यातायात व्यवस्था बहाल कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155550
Total views : 8175977