CM योगी का 10वां बजट: नई योजनाओं के लिए 43,565 करोड़ का प्रावधान, 2 लाख करोड़ से अधिक पूंजीगत व्यय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपनी सरकार का 10वां बजट पेश करते हुए नई योजनाओं के लिए 43,565 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान प्रस्तावित किया। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए राज्य में विकास और रोजगार सृजन को गति देगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “बजट में 43,565 करोड़ रुपये से अधिक की राशि केवल नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित है। 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान पूंजीगत व्यय के लिए किया गया है, जो अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएगा। यह हमारी सरकार का 10वां बजट है और पहली बार किसी मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में 10 बजट पेश करने का अवसर मिला है।”

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी छवि बदलने का प्रयास किया है और राज्य का बजट तीन गुना से अधिक बढ़ा है। यह बजट महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के कौशल विकास, किसानों के कल्याण और रोजगार सृजन पर केंद्रित है।

इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सतत विकास लक्ष्य (SDG) इंडिया इंडेक्स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग 2018-19 में 29वें स्थान से सुधरकर 2023-24 में 18वें स्थान पर पहुंच गई है।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि फरवरी 2024 में आयोजित चौथे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान लगभग 50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जिनसे करीब 10 लाख रोजगार सृजित होने की संभावना है। अब तक 16 हजार से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है, जिनमें लगभग 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 2026-27 वित्तीय वर्ष का बजट 11 फरवरी को प्रस्तुत किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *