6 वर्षीय बेटे को कुएं में डुबोकर हत्या, निर्दयी पिता गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15, ग्राम जामढोंढी भदरापारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय बेटे को कुएं में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की। घटना के संबंध में आरोपी के भाई मनोज महेश्वरी (28 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई हैं—बड़ा विजय, मंझला विनोद और वह स्वयं। विजय अपने परिवार के साथ निर्माणाधीन मकान में रहता है, जबकि विनोद अपने दो पुत्रों (8 वर्ष और 6 वर्ष) के साथ बगल के घर में रहता था। विनोद की पत्नी घरेलू विवाद के चलते अलग रह रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था।

बताया गया कि रविवार 8 फरवरी की शाम करीब 6 बजे विनोद अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था। अगले दिन सुबह जब मनोज मकान के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने गया, तो कुएं के भीतर से विनोद की आवाज आई कि मोटर बंद कर दो, वह अंदर है। आसपास के लोगों को बुलाने पर विनोद ने स्वीकार किया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नीयत से कुएं में फेंक दिया और स्वयं कुएं में उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी तथा मृत बालक को कुएं से बाहर निकाला। घटना की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी विनोद महेश्वरी, पिता स्व. मोहनराम महेश्वरी (उम्र 30 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15, ग्राम जामढोंढी भदरापारा, थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संवेदनशील मामले में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं उनकी टीम की तत्पर कार्रवाई रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *