ढाबे के पास हुई मारपीट, इलाज से पहले तोड़ा दम
रायपुर: राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में एक बार फिर अपराध का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, धरसींवा थाना क्षेत्र में ढाबे के पास खाना फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट की गई। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव प्रसाद, निवासी अनूपपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8154790
Total views : 8174816