अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी मुश्किल में, ईडी ने तेज की कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन के बावजूद नहीं हुईं पेश, नया नोटिस जारी करने की तैयारी

नई दिल्ली: उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में सोमवार को टीना अंबानी को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे निर्धारित तिथि पर जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुईं। अब ईडी उन्हें नया समन भेजने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह मामला अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) और उससे जुड़ी कंपनियों से जुड़े करीब 40,000 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग और बैंकिंग फ्रॉड से संबंधित है। इस प्रकरण की जांच के लिए ईडी ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गठित SIT का नेतृत्व ईडी की हेडक्वार्टर इन्वेस्टिगेशन यूनिट (HIU) में तैनात एडिशनल डायरेक्टर रैंक का एक वरिष्ठ अधिकारी कर रहा है, जबकि टीम में करीब आधा दर्जन अन्य जांच अधिकारी शामिल हैं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह ADAG से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए ईडी को निर्देश दिया था कि वह एक ऐसी SIT गठित करे, जो मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र, तेज और बिना किसी भेदभाव के जांच सुनिश्चित करे।

ईडी पिछले साल से अनिल अंबानी और उनके समूह की कंपनियों की जांच कर रही है। अब तक प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत तीन एनफोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की जा चुकी हैं, जो ईडी की एफआईआर के समकक्ष होती हैं। इसके अलावा एजेंसी द्वारा करीब 12,000 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच की जा चुकी है।

सूत्रों का कहना है कि SIT आने वाले दिनों में ADAG समूह की कंपनियों और उनके अधिकारियों द्वारा किए गए कथित गैरकानूनी कृत्यों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की गहराई से जांच करेगी। इस दौरान और भी नई ECIRs दर्ज की जा सकती हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment