कवर्धा: शहर के समीप मजगांव रोड स्थित एक मकान में चल रही अनैतिक गतिविधियों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मकान में दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया, जहां अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में पाए गए।
पुलिस के अनुसार बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोग मकान में लगातार अजनबी युवक-युवतियों के आने-जाने से परेशान थे। क्षेत्र का माहौल खराब होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमार कार्रवाई की। मौके पर हालात चौंकाने वाले पाए गए।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और उत्तेजक दवाइयां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान सबसे गंभीर तथ्य यह सामने आया कि मौके पर एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी मौजूद थी, जो स्कूल यूनिफॉर्म में थी। इसके बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया।
पुलिस ने मकान मालिक समेत मौके पर मौजूद सभी संदिग्ध कपल्स को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181017
Total views : 8212679