निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर भीषण हादसा, कांग्रेस नेता समेत दो की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दो अन्य गंभीर रूप से घायल, कार तीन बार पलटी

कोरबा: जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने कार से जा रहे थे। उनके साथ कार में जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक युवक सवार थे।

चारों लोग रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण उनकी कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई। निर्माणाधीन लेन में पहुंचते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार गहरी खाई में गिर गई। गिरने के बाद वाहन तीन बार पलट गया।

हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment