मोहब्बत का सिला मौत: शादीशुदा प्रेमी ने दोस्त संग मिलकर की प्रेमिका की हत्या, शव तालाब में फेंका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांकेर: कांकेर जिले के दुधावा चौकी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुढ़ा तालाब में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने महज़ 48 घंटे में सुलझाते हुए प्रेम प्रसंग में हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला 1 फरवरी का है, जब दुधावा चौकी अंतर्गत ग्राम बांगाबारी स्थित बुढ़ा तालाब में एक अज्ञात युवती का शव साड़ी में लिपटा हुआ मिला था। तालाब में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

शव की पहचान सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से नेहा वट्टी (18 वर्ष) निवासी ग्राम बासनवाही के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाया।

जांच में सामने आया कि मृतिका और आरोपी बिरेंद्र ध्रुव के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी पहले से शादीशुदा था और मृतिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी दबाव से परेशान होकर बिरेंद्र ध्रुव ने अपने दोस्त भागवत ध्रुव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात दोनों आरोपी युवती को भगाने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल से बुढ़ा तालाब ले गए और पचरी के पास तालाब के पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से मृतिका का मोबाइल फोन, चप्पल और दस्तावेज तालाब में फेंक दिए गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। साथ ही गोताखोरों की मदद से तालाब से मृतिका का सामान भी बरामद किया गया है।

फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment