कोरबा: जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने थाना प्रभारियों समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी आशीष सिंह को सौंपी गई है, जबकि नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी की कमान दी गई है। वहीं पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है।
पसान थाने के नए प्रभारी के रूप में जटगा चौकी से एक एएसआई की नियुक्ति की गई है। सिविल लाइन थाना से उप निरीक्षक सुमन पोया को लेमरू थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक पुरुषोत्तम उईके को पाली से सिविल लाइन थाना स्थानांतरित किया गया है।
अन्य तबादलों में लेमरू से एएसआई कुंवर साय पैकरा को जटगा चौकी भेजा गया है, जबकि एएसआई लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे को रक्षित केंद्र से पाली थाना पदस्थ किया गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8204356
Total views : 8243369