टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी, भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेले गए वार्म-अप मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत की ओर से ईशान किशन ने आक्रामक शुरुआत करते हुए महज 20 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 53 रन बनाए और रिटायर्ड आउट हुए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 80 रन की तेज साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए और वह भी रिटायर्ड आउट हुए।

मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 45 रन की तेज पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 35 रन का योगदान दिया। अंत में हार्दिक पंड्या ने 10 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 30 रन ठोकते हुए स्कोर को 240 तक पहुंचाया।
साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्जे और क्वेना मफाका ने 1-1 विकेट लिया।

240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 7 विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी। टीम को पहला झटका पहले ओवर की अंतिम गेंद पर जॉर्ज लिंडे (0) के रूप में लगा। इसके बाद कप्तान एडेन मार्करम (38) और रायन रिकेल्टन (44) ने दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 66 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम दबाव में आ गई।

एक समय साउथ अफ्रीका ने 100 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। जेसन स्मिथ ने 23 गेंदों में 35 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि मार्को जेनसन ने 16 गेंदों में 31 रन जोड़े। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स 21 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 45 रन बनाकर लौटे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

भारतीय गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा सबसे सफल रहे और उन्होंने 2 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *