गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, प्रेमिका ने सीने में चाकू घोंपकर की युवक की हत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्रेम संबंध एक युवक की मौत पर खत्म हो गया। गर्लफ्रेंड द्वारा मोबाइल पर ब्लॉक किए जाने से नाराज युवती ने अपने प्रेमी के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) के रूप में हुई है। वह सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था और उसलापुर स्थित हरी-चटनी होटल में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए कामता की पहचान सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी रोशनी सूर्यवंशी (22) से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और प्रेम संबंध में बंध गए।

बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने युवती को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज रोशनी मंगलवार सुबह चाकू लेकर कामता से मिलने उसके घर पहुंची। दरवाजा खोलते ही उसने युवक से मोबाइल दिखाने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

पुलिस का कहना है कि युवती को शक था कि युवक उससे दूरी बनाकर किसी अन्य युवती से दोस्ती कर रहा है। इसी बात से गुस्से में उसने विवाद के दौरान चाकू से सीधे युवक के सीने पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment