डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा कर दी है। ट्रंप के इस फैसले के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत देखने को मिली।
भारत और अमेरिका के बीच नए ट्रेड डील की घोषणा के बाद मंगलवार को बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 3656.74 अंकों (4.48%) की जोरदार उछाल के साथ 85,323.20 अंकों पर खुला।
जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 1219.65 अंकों (4.86%) की बंपर तेजी के साथ 26,308.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि इससे पहले 1 फरवरी को बजट वाले दिन घरेलू शेयर बाजार में विनाशकारी गिरावट देखने को मिली थी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8223676
Total views : 8267611