दुर्ग में कांग्रेस नेत्री की आत्मदाह के बाद मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: दुर्ग जिले में कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी कांग्रेस नेत्री शबाना निशा उर्फ रानी (37) ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे रायपुर के डीकेएस अस्पताल में अंतिम सांस ली।

यह पूरा मामला दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना 22 जनवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश के तहत पुलिस और कोर्ट स्टाफ पचरीपारा स्थित मकान में कब्जा दिलाने पहुंचे थे। इसी दौरान बातचीत चल ही रही थी कि शबाना अचानक घर के भीतर गईं और कुछ ही क्षणों बाद खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाते हुए बाहर निकल आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें देखकर पुलिस और कोर्ट स्टाफ पीछे हट गया, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने चादर और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक शबाना करीब 95 प्रतिशत तक झुलस चुकी थीं। उन्हें तत्काल गंभीर हालत में रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पीड़िता के मामा लियाकत अली ने बताया कि शबाना पिछले 40 से 45 वर्षों से उसी मकान में रह रही थीं। बीते 4–5 महीनों से उन पर मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। शबाना चाहती थीं कि मकान मालिक घर उन्हें बेच दे, ताकि वह वहीं रह सकें, लेकिन मकान मालिक इसके लिए तैयार नहीं था।

दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अंततः कोर्ट तक पहुंचा। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चले मामले में शबाना को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान यह हृदयविदारक घटना घटित हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *