सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के रूप में लेंगी शपथ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है। शनिवार शाम 5 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के साथ ही सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन जाएंगी।

एनसीपी विधायक दल की बैठक में होगा औपचारिक फैसला

शपथ ग्रहण से पहले शनिवार दोपहर एनसीपी (अजित पवार गुट) की विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विधायक दल के नेता के चयन को लेकर औपचारिक चर्चा की जाएगी। एनसीपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि विधानमंडल के सभी सदस्यों—विधानसभा और विधान परिषद—की बैठक आयोजित की गई है।

छगन भुजबल बोले—सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति की संभावना

कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री पद रिक्त है और इसे सुनेत्रा पवार के माध्यम से भरे जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “इसमें मुझे कुछ भी गलत नहीं लगता। अंतिम निर्णय विधायक दल की बैठक में होगा।” यदि बैठक में सर्वसम्मति बनती है, तो उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं की बैठक में बनी सहमति

भुजबल ने बताया कि इस मुद्दे पर हुई बैठकों में एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे और वे स्वयं शामिल रहे। बैठक में विधायक दल के नेता के रूप में सुनेत्रा पवार के नाम पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है। हालांकि दुख और शोक की स्थिति तथा कुछ तकनीकी अड़चनों के चलते अब तक औपचारिक पत्र जारी नहीं हो पाया है। इस पूरी प्रक्रिया पर सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल करीबी नजर बनाए हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment