ऑपरेशन त्राशी-1: किश्तवाड़ में आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा, मुठभेड़ जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के तहत आतंकियों को घेर लिया। यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा है।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी की सुबह डोलगाम इलाके में संयुक्त बलों ने आतंकवादियों से दोबारा संपर्क स्थापित किया। अभियान के लिए सभी स्रोतों से मिली खुफिया जानकारी को समन्वित किया गया, जिसके बाद इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले, शुक्रवार को सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र डोलगाम मुठभेड़ स्थल सहित आसपास के बड़े क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या संवेदनशील जानकारी के प्रसार को रोका जा सके।

गौरतलब है कि 18 जनवरी को किश्तवाड़ के चतरू क्षेत्र के उत्तर-पूर्व में सोनार इलाके में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई घंटों तक मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान हुई गोलीबारी में सेना का एक पैराट्रूपर शहीद हो गया था।

19 जनवरी को भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। सेना ने कहा था कि ऑपरेशन त्राशी-1 के दौरान सिंगपुरा इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान को अंजाम देते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। सेना ने उनके अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति निस्वार्थ समर्पण को नमन किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शहीद जवान के बलिदान के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश तेज कर दी थी। करीब 12 दिनों की लगातार तलाशी के बाद आतंकियों को डोलगाम गांव में ट्रैक किया गया, जहां फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *