ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत, कार के परखच्चे उड़े

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में घने कोहरे के चलते एक भयानक सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेठा टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक कार भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक ग्वालियर से भिंड की दिशा में आ रहा था। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव वाहन में ही फंस गए। मृतकों की पहचान कार चालक राहुल शर्मा, भूरे प्रजापति, ज्योति यादव और एक अन्य महिला के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को वाहन से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महाराजपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment