आपातकालीन सेवा में हिमाचल पुलिस देश में अव्वल, औसत रिस्पॉन्स टाइम में पहला स्थान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हिमाचल प्रदेश:हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन सेवा (ERSS-112) के तहत औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश पुलिस को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में सबसे तेज आपातकालीन प्रतिक्रिया देने का श्रेय हिमाचल पुलिस को मिला है, जो ईआरएसएस-112 टीमों और प्रदेश के सभी पुलिस थानों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की पेशेवर दक्षता, निष्ठा और मजबूत टीमवर्क का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि अत्यंत चुनौतीपूर्ण पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नागरिकों को त्वरित आपातकालीन सहायता प्रदान कर देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनता को त्वरित और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी “स्पीड, सेंसिटिविटी और सर्विस” प्रदेश पुलिस का मार्गदर्शक मंत्र बना रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि इस संकल्प की पुनः पुष्टि है कि जब भी हिमाचल प्रदेश का कोई नागरिक मदद के लिए पुकारेगा, प्रदेश पुलिस देश में सबसे पहले उसकी सहायता के लिए पहुंचेगी। यह सफलता एक संवेदनशील, उत्तरदायी और पेशेवर पुलिस बल की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *