रायपुर: ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के जरिए मुनाफा कमाने का झांसा देकर 24 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत की गई।
मामले में प्रार्थी पारस कुमार धीवर ने थाना राखी में शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम पर उससे 24 लाख रुपये की ठगी की गई है। शिकायत के आधार पर थाना राखी में अपराध क्रमांक 224/24 धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान साइबर थाना रायपुर की टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और टेलीग्राम के जरिए प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी जांच के आधार पर ठगी में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें महाराष्ट्र और राजस्थान भेजी गईं, जहां रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
-
उत्पल पंचारिया (21 वर्ष), पिता महेश पंचारिया, निवासी मेघवाल बस्ती, पौटा सी रोड, आकाशवाणी के पीछे, जोधपुर (राजस्थान)
-
रोहित बबन कौलगे (31 वर्ष), पिता बबन दागदू कौलगे, निवासी हरिपुर, दत्त पार्क, सांगली (महाराष्ट्र)
-
सुमित श्रीनिवास राठी (41 वर्ष), पिता श्रीनिवास राठी, निवासी आनंदी अपार्टमेंट, चेतना पेट्रोल पंप के पास, सांगली (महाराष्ट्र)
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207377
Total views : 8247097