दिल्ली: देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान भारतीय वायु सेना के चार एमआई-17वी हेलीकॉप्टरों ने कर्तव्य पथ और दर्शकों पर पुष्पवर्षा की, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के तहत कर्तव्य पथ पर भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में परेड और कलात्मक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें भारत की सांस्कृतिक विविधڍता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। यूरोपीय संघ के सैनिकों ने भी परेड में हिस्सा लिया।
भारतीय सेना की ताकत को दर्शाने के लिए परेड में अर्जुन टैंक, बख्तरबंद वाहन, ऑपरेशन सिंधु के दौरान उपयोग की गई ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलें, सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, नाग मिसाइल सिस्टम और आधुनिक तोपखाने को शामिल किया गया।
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष अतिथियों के साथ सैनिकों की सलामी लेते हुए राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ पहुंचीं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8243831
Total views : 8292910