राज्य स्तरीय रोजगार मेला 29 से 31 जनवरी तक रायपुर में, एमसीबी जिले के 470 आवेदकों के लिए 29 जनवरी को साक्षात्कार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार (रायपुर) में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के लगभग 15 हजार पदों के लिए प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

राज्य स्तरीय रोजगार मेले के तहत जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) के कुल 470 आवेदकों के लिए 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि को संबंधित आवेदकों को तय स्थल पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आवेदकों का erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर रोजगार पंजीयन के साथ-साथ रोजगार मेला पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिन आवेदकों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे शीघ्र ही पोर्टल पर पंजीयन कर रोजगार मेले में सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं।

साक्षात्कार के दिन आवेदकों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, मनेंद्रगढ़ (जिला एमसीबी) से संपर्क कर सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment