महिला पत्रकार अपने साहस से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कर रही हैं मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गुजरात के अध्ययन भ्रमण से लौटे महिला पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिला पत्रकार अपने साहस, प्रतिबद्धता और निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को लगातार मजबूत कर रही हैं। उन्होंने पत्रकारिता जैसे चुनौतीपूर्ण पेशे में सक्रिय सभी महिला पत्रकारों के साहस और योगदान को नमन किया।

इस दौरान महिला पत्रकारों के दल ने मुख्यमंत्री को गुजराती अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर पहली बार छत्तीसगढ़ से महिला पत्रकारों के दल को अन्य राज्य के अध्ययन भ्रमण पर भेजने के लिए आभार व्यक्त किया। महिला पत्रकारों ने बताया कि विगत वर्ष महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अध्ययन भ्रमण की इच्छा जताई थी, जिसे पूरा किए जाने पर वे अत्यंत प्रसन्न हैं।

मुख्यमंत्री साय ने चर्चा के दौरान कहा कि अध्ययन भ्रमण के दौरान महिला पत्रकारों ने गुजरात विधानसभा, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, राजकोट, पोरबंदर सहित कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया। ये अनुभव भविष्य में उनकी लेखनी को और समृद्ध करेंगे, जिसका लाभ पत्रकारिता जगत और पाठकों दोनों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने महिला पत्रकारों को अपने अनुभवों को पुस्तक के रूप में संजोने के लिए भी प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह तीसरा वर्ष है और इस वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने गुजरात को एक समृद्ध और मॉडल राज्य बताते हुए कहा कि वहां सहकारिता के क्षेत्र में अमूल जैसी सफल पहल हुई है, जिसमें महिलाओं की अहम भूमिका है। छत्तीसगढ़ में भी सहकारिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता सामूहिक प्रयास की शक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शासन की सभी प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है और मंत्रालय में ई-फाइल प्रणाली लागू हो चुकी है। उन्होंने गुजरात के सीएम डैशबोर्ड को देश का सबसे उन्नत मॉनिटरिंग सिस्टम बताते हुए कहा कि गुजरात मॉडल की कई व्यवस्थाओं को छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जा रहा है।

मुलाकात के दौरान महिला पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए। पत्रकारों ने बताया कि यह उनके करियर का एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव रहा, जिससे न केवल नई जानकारी मिली बल्कि आपसी संवाद और सहयोग भी मजबूत हुआ। कई पत्रकारों ने इसे अपने जीवन की पहली हवाई यात्रा बताया, जिस पर मुख्यमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी, जिससे सभागार में हंसी का माहौल बन गया।

महिला पत्रकारों ने यह भी साझा किया कि गुजरात भ्रमण के दौरान विदेशी पर्यटकों द्वारा छत्तीसगढ़ को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से पहचाने जाने पर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई। मुख्यमंत्री साय ने सभी महिला पत्रकारों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी लेखनी समाज को नई दिशा देने का कार्य करती रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

January 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Comment