इंडिया:गुरुवार को एक 17 वर्षीय छात्रा अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शीतल कुमारी के रूप में हुई है, जो जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह भलुआ गांव निवासी मनोज राजभर की बेटी थी।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह शीतल अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना शीतल के चाचा हरिकेश राजभर ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
बताया गया है कि शीतल के पिता वर्तमान में चेन्नई में रहते हैं। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि छात्रा कुछ समय से बीमार थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि मृतका के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खुखुंदू थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों के अनुसार छात्रा बीमार थी, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8225533
Total views : 8270077