रियल इस्पात संयंत्र हादसा: मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख मुआवजा, घायलों को मिलेगा आर्थिक सहयोग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार: तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड एनर्जी इस्पात पावर प्लांट में गुरुवार को हुए भीषण हादसे को लेकर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए बर्न एवं ट्रीटमेंट सेंटर, बिलासपुर रेफर किया गया है।

कारखाना प्रबंधन की ओर से प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजनों को 20 लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल श्रमिक के परिजन को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त मृतक श्रमिकों के परिजनों को कर्मचारी क्षतिपूर्ति कोष से औसतन 10 लाख रुपये एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से पेंशन के रूप में आगामी वर्षों में औसतन 15 लाख रुपये प्राप्त होंगे।

इस प्रकार प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजनों को कुल मिलाकर औसतन 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। वहीं, घायल श्रमिकों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि के साथ-साथ कर्मचारी राज्य बीमा निगम के माध्यम से कार्य पर वापसी तक नियमानुसार जीवनयापन भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

हादसे के बाद सुरक्षा की दृष्टि से प्लांट पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। फिलहाल प्लांट परिसर और आसपास की कानून-व्यवस्था पूरी तरह शांतिपूर्ण बताई जा रही है।

मृतक श्रमिकों के नाम

हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों में

  • विनय भुईया (39),

  • बद्री भुईया (52),

  • सुंदर भुईया (49),

  • श्रवण भुईया (22),

  • जितेंद्र भुईया (37)

  • राजदेव भुईया (22)

सभी मृतक बिहार के ग्राम गोटीबांध के निवासी बताए गए हैं।

घायल श्रमिक

घायलों में

  • रामू भुईया (37),

  • कल्फु भुईया (45) — दोनों बिहार के ग्राम गोटीबांध निवासी,

  • सराफत अंसारी (32),

  • मुमताज अंसारी (26),

  • साबिर अंसारी (34) — तीनों झारखंड के ग्राम राजहरा निवासी शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment