कांकेर में भीषण सड़क हादसा, ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस ने जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया, ताकि यातायात को जल्द बहाल किया जा सके। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने इस इलाके की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment