बीजापुर: जिले से एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने नक्सली संगठन के शीर्ष नेता DVCM दिलीप बेड़जा को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी अब भी जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में दिलीप बेड़जा के अलावा कई अन्य नक्सलियों के मारे जाने या इलाके में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह संयुक्त अभियान बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कोबरा बटालियन के जवानों द्वारा चलाया जा रहा है। नक्सल प्रभावित इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी नक्सली के भागने की संभावना न रहे।
सुरक्षा एजेंसियां मुठभेड़ समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा करने की बात कह रही हैं। फिलहाल, पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162774
Total views : 8187335