बैठक में अनुपस्थिति और लापरवाही पड़ी भारी, दो पटवारी निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सक्ती: जिले में धान उपार्जन व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार एवं शेरसिंह राठिया को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इससे जुड़े सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार को धान उपार्जन केंद्र भोथिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके अलावा टोकन सत्यापन संबंधी समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित रहने के कारण उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

वहीं, मालखरौदा क्षेत्र की समिति सकर्रा एवं सोनादुला में नोडल अधिकारी के रूप में पदस्थ हल्का पटवारी शेरसिंह राठिया पर भी शासन के निर्देशों की अवहेलना, भौतिक सत्यापन में लापरवाही तथा धान खरीदी से जुड़े टोकन सत्यापन कार्य में गंभीर चूक के आरोप पाए गए। इसके चलते उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि धान उपार्जन व्यवस्था में गड़बड़ी या लापरवाही पाए जाने पर आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *