BMC चुनाव नतीजे: भाजपा की लहर, शिंदे गुट मजबूत, उद्धव की शिवसेना को झटका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के किंग कौन होंगे, इसका फैसला आज होने जा रहा है। सुबह 10 बजे से मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजों की गिनती शुरू हो गई है। हालांकि, सभी की निगाहें 277 वार्ड वाली बीएमसी पर टिकी हुई हैं। मतगणना के लिए कुल 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।

बीएमसी में दशकों से शिवसेना का दबदबा रहा है, लेकिन पार्टी विभाजन के बाद यह चुनाव ठाकरे बंधुओं के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं माना जा रहा है। इस चुनाव में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एकता का प्रदर्शन किया है, जबकि महायुति में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भाजपा के साथ मिलकर चुनावी मैदान में ताकत झोंकी है।

अब तक सामने आए नतीजों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलती नजर आ रही है, वहीं शिंदे गुट की शिवसेना भी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। इसके उलट उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (यूबीटी) को शुरुआती झटके लगे हैं।

एनसीपी शरद पवार गुट के उम्मीदवार और नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक वार्ड 165 से चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस के अशरफ आज़मी ने जीत दर्ज की है। मुंबई में अब तक 7 उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया जा चुका है, जिनमें शिवसेना के 3 उम्मीदवार शामिल हैं।

अब तक घोषित प्रमुख नतीजों में

  • वार्ड नंबर 1 से रेखा यादव (पहली उत्तर भारतीय महिला उम्मीदवार)

  • वार्ड नंबर 51 से वर्षा टेंबवलकर

  • वार्ड नंबर 163 से शैला लांडे
    ने जीत हासिल की है।
    अन्य विजेताओं में

  • वार्ड नंबर 2 से तेजस्विनी घोसालकर (भाजपा),

  • वार्ड नंबर 214 से अजीत पाटिल (भाजपा),

  • वार्ड नंबर 183 (धारावी) से आशा काले शामिल हैं।

शिवसेना का खाता खुल चुका है। वार्ड नंबर 182, दादर से यूबीटी शिवसेना के मिलिंद वैद्य ने भाजपा के राजन पारकर को हराया। वहीं वार्ड नंबर 163 से शिंदे गुट की शैला लांडे ने यूबीटी उम्मीदवार संगीता सावंत को पराजित किया। शैला लांडे विधायक दिलीप लांडे की पत्नी हैं।

बीएमसी का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में गया है। वार्ड नंबर 184 से कांग्रेस की आशा काले ने 1450 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने शिंदे गुट की वैशाली शेवाले और एमएनएस की पारुबाई कटके को हराया। वहीं वार्ड नंबर 214 से भाजपा के अजय पाटिल ने भी जीत दर्ज की है।

जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है, लेकिन शुरुआती रुझानों में भाजपा की लहर और शिंदे गुट की मजबूत स्थिति साफ नजर आ रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment