रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव मिले, पुलिस जांच में जुटी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खदरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक के पास पिलर नंबर 1173 के नजदीक पड़े दोनों शवों को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र क्रमशः लगभग 22 और 25 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह भी पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है और गुमशुदा व्यक्तियों की सूची खंगाली जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *