जेल से छूटते ही युवक ने पत्नी की हत्या की, फिर खुद की जान ली

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उन्नाव (यूपी): जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जेल से रिहा होकर आए एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, नौनिहालगंज मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय संजय ई-रिक्शा चोरी के मामले में करीब छह महीने पहले कानपुर जेल गया था, जिसमें वह तीन महीने जेल में रहा। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर घर लौटा था। बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद संजय का अपनी पत्नी वंदना के साथ व्यवहार ठीक नहीं था। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था और शराब के नशे में आए दिन विवाद करता था।

मंगलवार रात भी पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जो पूरी रात चलता रहा। बुधवार सुबह संजय ने गुस्से में आकर वंदना का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद उसने शोर मचाया और छत पर चढ़ गया। मोहल्ले के लोगों को अपनी ओर आता देख उसने दो मंजिला छत पर रस्सी बांधी, गले में फंदा डाला और नीचे कूद गया। फंदा कसने से उसकी भी कुछ देर तड़पने के बाद मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर से बंद दरवाजा खोलने पर वंदना का शव जमीन पर पड़ा मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर घरेलू कलह, अविश्वास और शराब की लत के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे और शक की वजह से एक पूरा परिवार बर्बाद हो गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *