पुलिस–बैंकिंग समन्वय को सशक्त बनाने की दिशा में इंडियन बैंक की अभिनव पहल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इंडियन बैंक बालोद के शाखा प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक को भेंट की नववर्ष कैलेंडर व डायरी

बालोद। नववर्ष 2026 के अवसर पर पुलिस और बैंकिंग संस्थानों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। इंडियन बैंक बालोद जिला मुख्यालय के शाखा प्रबंधक किशोर मेश्राम ने जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल से सौजन्य भेंट कर बैंक द्वारा अधिकृत रूप से जारी नववर्ष कैलेंडर एवं सर्वसुविधायुक्त डायरी सप्रेम भेंट की तथा अग्रिम नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने इंडियन बैंक द्वारा जारी कैलेंडर एवं डायरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह डायरी केवल बैंकिंग जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शामिल उपयोगी तथ्य, अवकाश सूची, तीज-त्योहार एवं आवश्यक संपर्क विवरण दैनिक प्रशासनिक और व्यावसायिक कार्यों में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस और बैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।


वहीं इंडियन बैंक बालोद के शाखा प्रबंधक किशोर मेश्राम ने कहा कि “बैंक का व्यवसाय अपनी जगह है, लेकिन हमारे लिए पुलिस प्रशासन सहित सभी संस्थानों के साथ विश्वासपूर्ण व्यवहार और सहयोग सर्वोपरि है। इंडियन बैंक सदैव पुलिस, उद्योग जगत, व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करता रहेगा।” उन्होंने पुलिस प्रशासन को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित, उज्ज्वल एवं प्रगतिशील वर्ष की कामना की।


उल्लेखनीय है कि इंडियन बैंक द्वारा जारी नववर्ष डायरी में देशभर में स्थित बैंक की शाखाओं, सेवाओं, बैंकिंग नियमों के साथ-साथ अवकाश, तीज-त्योहार, आवश्यक हेल्पलाइन नंबर एवं दैनिक उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल की गई हैं, जो आम नागरिकों, व्यापारियों और संस्थानों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।


इंडियन बैंक बालोद के शाखा प्रबंधक किशोर मेश्राम के नेतृत्व में किए जा रहे ऐसे सकारात्मक प्रयास पुलिस और बैंकिंग संस्थानों के बीच विश्वास, सहयोग और बेहतर कार्य संस्कृति को नई दिशा दे रहे हैं। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक किशोर मेश्राम के साथ बैंक के कर्मचारी खिलावन ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *