व्यापारिक संबंधों को नई ऊँचाई देने की पहल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


इंडियन बैंक बालोद के शाखा प्रबंधक किशोर मेश्राम ने जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक को भेंट किया नववर्ष कैलेंडर व डायरी

बालोद।नववर्ष 2026 के अवसर पर इंडियन बैंक बालोद जिला मुख्यालय द्वारा व्यापारिक एवं संस्थागत संबंधों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की गई। इंडियन बैंक बालोद के शाखा प्रबंधक किशोर मेश्राम ने बैंक द्वारा अधिकृत रूप से जारी नववर्ष कैलेंडर एवं सर्वसुविधायुक्त डायरी जिला उद्योग केंद्र बालोद के महाप्रबंधक गोपाल राव को सप्रेम भेंट कर अग्रिम नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गोपाल राव ने इंडियन बैंक द्वारा जारी कैलेंडर और डायरी की सराहना करते हुए कहा कि यह डायरी न केवल बैंकिंग जानकारी का उपयोगी संग्रह है, बल्कि उद्योग, व्यापार और दैनिक कार्यों में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इंडियन बैंक का यह प्रयास उद्योग जगत और बैंकिंग क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक होगा।

वहीं इंडियन बैंक बालोद के शाखा प्रबंधक किशोर मेश्राम ने कहा कि “बैंक का व्यवसाय अपनी जगह है, लेकिन हमारे लिए ग्राहकों और संस्थानों के साथ व्यवहार और विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है।

इंडियन बैंक सदैव उद्योगों, व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ सहयोग की भावना से कार्य करता रहेगा।”उन्होंने जिला उद्योग केंद्र परिवार को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल एवं प्रगतिशील वर्ष की कामना की।


उल्लेखनीय है कि इंडियन बैंक द्वारा जारी नववर्ष डायरी में संपूर्ण भारत में इंडियन बैंक की शाखाओं, सेवाओं, बैंकिंग नियमों के साथ-साथ तीज-त्योहार, अवकाश, आवश्यक संपर्क नंबर एवं दैनिक उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल हैं। यह डायरी व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं आम ग्राहकों के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है।


इंडियन बैंक बालोद के शाखा प्रबंधक किशोर मेश्राम के नेतृत्व में बैंक द्वारा किए जा रहे ऐसे सकारात्मक प्रयास बैंक और उद्योग जगत के बीच विश्वास, सहयोग और व्यापारिक विकास को नई दिशा दे रहे हैं। नए वर्ष के कैलेंडर और डायरी सप्रेम भेंट के अवसर पर शाखा प्रबंधक किशोर मेश्राम और शाखा के सदस्य खिलावन ठाकुर भी उपस्थित रहे,,!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *