1 रुपये में एक्स-रे सुविधा का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई/दुर्ग: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रिकेश सेन ने रहवासियों के लिए मात्र 1 रुपये में एक्स-रे सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है, क्योंकि यही हमें जीवन की हर चुनौती का सामना करने और हर पहलू का आनंद लेने की शक्ति देता है। इसी सोच के साथ लगातार लोगों तक सहज और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक कार्यालय, श्वेतांबर जैन मंदिर के सामने, जीरो रोड शांति नगर में आज से फ्री ब्लड टेस्ट के साथ-साथ 1 रुपये में एक्स-रे की सुविधा भी शुरू हो गई है। विधायक रिकेश सेन ने बताया कि इससे पहले विधायक कार्यालय में हेलमेट वितरण, कंबल बैंक, फिल्टर्ड वाटर, श्रीराम रसोई और निशुल्क ब्लड टेस्ट जैसी सुविधाएं दी जा रही थीं, और अब वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों के लिए 1 रुपये में एक्स-रे सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोग विधायक कार्यालय में संपर्क कर मात्र 1 रुपये का टोकन लेकर एक्स-रे करा सकते हैं। इस सुविधा के लिए विधानसभा क्षेत्र की सभी पैथोलॉजी और कई निजी अस्पतालों के साथ अनुबंध किया गया है, ताकि लोगों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी हमें मजबूत बनाता है। इससे हम तनावमुक्त, ऊर्जावान और खुशहाल जीवन जी पाते हैं। बेहतर स्वास्थ्य से बीमारियों का खतरा कम होता है, जीवन की गुणवत्ता सुधरती है और लोग लंबे समय तक स्वस्थ जीवन का आनंद ले पाते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *