रायगढ़ NRVS प्लांट हादसा: सुपरवाइजर के खिलाफ FIR, सुरक्षा उपकरणों के बिना कराया जा रहा था काम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: जिले के तराईमाल स्थित NRVS प्लांट में हुए फर्नेस ब्लास्ट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत के बाद जांच में लापरवाही सामने आने पर प्लांट के सुपरवाइजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के ग्राम उचा निवासी रामनयन यादव (41) NRVS प्लांट में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। 24 अक्टूबर 2025 को प्लांट में फर्नेस में लोहे को गलाने का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक फर्नेस ब्लास्ट हो गया। हादसे में निकली गर्म भाप की चपेट में आकर रामनयन यादव गंभीर रूप से झुलस गए।

घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान रामनयन यादव की मौत हो गई।

मजदूर की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों से पूछताछ की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि रामनयन यादव सुपरवाइजर राहुल पंडित की देखरेख में काम कर रहा था, लेकिन उसे बिना उचित सुरक्षा उपकरणों के ही ड्यूटी पर लगाया गया था।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस ने सुपरवाइजर राहुल पंडित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और प्लांट प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *