रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां 11.30 बजे से विभागीय बैठकों में भाग लेंगे।
दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके पश्चात 2.35 बजे वे खरोरा के लिए रवाना होंगे, जहां 3 बजे आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद शाम 4.15 बजे तक मुख्यमंत्री पुनः मंत्रालय लौटेंगे और विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री सीएम हाउस लौटेंगे।
Author: Deepak Mittal









