उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा, जबकि इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई जा रही है।
झटके महसूस होते ही लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि स्थिति सामान्य रही और किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं हुई।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार,
समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Author: Deepak Mittal









