मोदी और जर्मन चांसलर ने ताज पहनकर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल का किया उद्घाटन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुजरात/अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मोर्स ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव (इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल) का भव्य उद्घाटन किया। मकर संक्रांति के अवसर पर साबरमती नदी के तट पर आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ दोनों नेताओं ने पारंपरिक ताज पहनकर किया।

इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में इस वर्ष 50 देशों से आए 135 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों से 65 और गुजरात से 871 स्थानीय प्रतिभागी भी महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सजा नजर आया, जिससे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बन गया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह साबरमती आश्रम में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मोर्स का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर किए। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच अहमदाबाद में द्विपक्षीय बातचीत भी हुई।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाए जाने के बाद भारत यूरोपीय देशों के साथ व्यापार और निवेश के अवसरों को मजबूत करने पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में मोदी-मोर्स वार्ता में व्यापार और निवेश से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अहमदाबाद में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मोर्स के बेंगलुरु रवाना होने का कार्यक्रम है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *