वीकेंड पार्टी से लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, हादसे के बाद मौके से फरार
रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने खून से सनी रात लिख दी। अग्रसेन धाम चौक के पास बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। बताया जा रहा है कि सभी वीकेंड नाइट पार्टी मनाकर शहर की ओर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा, लेकिन कार सवारों ने इंसानियत दिखाने के बजाय मौके से फरार होना ही बेहतर समझा।
इस घटना ने तब और तूल पकड़ लिया जब सामने आया कि हादसे में शामिल कार किसी विधायक के बेटे की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी और आक्रोश दोनों फैल गया है।
फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कार सवारों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, लेकिन अभी तक आरोपियों के बारे में कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है।
अब बड़ा सवाल यही है —
👉 क्या रसूखदारों के बच्चे कानून से ऊपर हैं?
👉 क्या पीड़ित को मिलेगा इंसाफ या मामला दब जाएगा?
राजधानी की सड़कों पर बढ़ते ऐसे हादसे एक बार फिर सिस्टम और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162547
Total views : 8187002