उत्तर पूर्व भारत के कई हिस्सों में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। विशेष रूप से असम में भूकंप का असर अधिक देखा गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई है।
सुबह 04 बजकर 17 मिनट 40 सेकंड (IST) पर आया। इसका केंद्र असम के मोरीगांव (Morigaon) क्षेत्र में स्थित था।
जमीन के भीतर भूकंप की गहराई लगभग 50 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का सटीक स्थान अक्षांश 26.37 डिग्री उत्तर और देशांतर 92.29 डिग्री पूर्व रहा।
असम के साथ-साथ मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के अन्य इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। सुबह के समय आए भूकंप के कारण लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162548
Total views : 8187003