भारत सरकार द्वारा मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय कर्मचारियों के क्षमता निर्माण, कौशल विकास एवं सतत प्रशिक्षण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफार्म iGOT कर्मयोगी विकसित किया गया है। इस संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों को अपने-अपने विभागों में Departmental Capacity Building Unit (DCBU) के गठन के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि iGOT कर्मयोगी एक AI आधारित ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से विभाग अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों का पंजीयन तीन तरीकों से कर सकते हैं। इसमें Parichay पोर्टल, सीधे iGOT कर्मयोगी पोर्टल, तथा CHRMS पोर्टल के माध्यम से पंजीयन की सुविधा दी गई है।
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी प्रोफाइल को सही पदनाम, विभाग, संगठन का नाम, एनआईसी ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर के साथ अद्यतन करें। Departmental Capacity Building Unit के गठन के पश्चात विभाग अपने कार्य दायित्वों के अनुसार Capacity Building Plan (CBP) तैयार कर प्लेटफार्म पर अपलोड करेंगे और कर्मचारियों को निर्धारित प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
प्रशिक्षण की निगरानी के लिए प्रत्येक विभाग में विभागीय नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। सभी विभागाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि जारी दिशा-निर्देशों का समयबद्ध पालन किया जाए, जिसकी समीक्षा उच्च स्तर पर की जाएगी।
इसके अलावा, iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म पर क्षमता निर्माण योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, SCERT, SIHFW, IIIT रायपुर सहित अन्य प्रशिक्षण संस्थानों से सहायता लेने का भी प्रावधान किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162450
Total views : 8186843