नई दिल्ली: भारत में हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ा और चौंकाने वाला नियम लागू कर दिया गया है। अब फ्लाइट के अंदर पावर बैंक या किसी भी पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, सीट पर लगे पावर सप्लाई सिस्टम में पावर बैंक को प्लग करने पर भी सीधा बैन लगा दिया गया है।
DGCA की नई गाइडलाइंस से मचा हड़कंप
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस संबंध में सख्त गाइडलाइंस जारी करते हुए सभी एयरलाइंस को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
नई व्यवस्था के तहत:
-
पावर बैंक और लिथियम बैटरी सिर्फ हैंड बैग में ही रखी जा सकेंगी
-
ओवरहेड बिन (ऊपर के सामान रखने वाले बॉक्स) में पावर बैंक रखने की अनुमति नहीं होगी
-
फ्लाइट के दौरान किसी भी डिवाइस को पावर बैंक से चार्ज करना पूरी तरह मना रहेगा
आखिर क्यों लिया गया इतना सख्त फैसला?
DGCA ने यह कदम उड़ानों के दौरान लिथियम बैटरी में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उठाया है। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां चार्जिंग के दौरान बैटरियां ज़्यादा गर्म होकर धुआं या आग पैदा कर रही थीं, जिससे यात्रियों और क्रू मेंबरों की जान को खतरा पैदा हो सकता था।
इसी खतरे को देखते हुए DGCA ने ‘खतरनाक सामान संबंधी चेतावनी परिपत्र’ जारी किया है।
यात्रियों के लिए चेतावनी
गाइडलाइंस में साफ कहा गया है कि यदि:
-
कोई डिवाइस अत्यधिक गर्म हो,
-
उसमें से धुआं या अजीब गंध आए,
तो यात्री को तुरंत केबिन क्रू को सूचना देनी होगी।
वहीं एयरलाइंस को भी लिथियम बैटरी से जुड़ी हर घटना की तुरंत रिपोर्ट DGCA को करनी होगी।
एक हैंड बैग नियम होगा और सख्त
विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि इस नए खतरे को देखते हुए अब प्रति यात्री एक हैंड बैग के नियम को भी सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि सुरक्षा जोखिम को न्यूनतम किया जा सके।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162450
Total views : 8186843