राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति

साल के अंतिम दिन पुलिस अधिकारियों उपमुख्यमंत्री मंत्री श्री शर्मा की विशेष पहल से मिली सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा पर तथा उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को वर्ष के अंतिम दिन एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस अधिकारियों के हित में यह निर्णय लिया गया है, जिसे पुलिस महकमे में उत्साहवर्धक कदम माना जा रहा है।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में श्री रितेश चौधरी, श्री जितेन्द्र कुमार खूंटे, श्रीमती अंजली नाग (गुप्ता), श्री कर्ण कुमार उके, श्री मनोज कुमार ध्रुव, श्री पुष्पेन्द्र नायक, श्री मनोज तिर्की, श्रीमती सारिका वैद्य, सुश्री निधि नाग, श्री कपिल चन्द्रा, श्री अविनाश कुमार मिश्रा, श्री ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, श्री योगेश कुमार साहू, श्री मयंक तिवारी, सुश्री रश्मीत कौर चांवला तथा श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।

[pdf_embed url=”https://navbharattimes24x7.in/wp-content/uploads/2025/12/Document-108.pdf”]

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *