बालोद: जिले के दौंडीलौहारा मड़ई मेला में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना हुई। मेले में पहुंचे कांग्रेस पार्षद पावेंद्र कोडप्पा और एक अन्य व्यक्ति पर अचानक हमला किया गया। घायलों को गले, सिर और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, दल्लीराजहरा से 6 युवक मेला देखने के लिए गए थे। इसी दौरान उनके और दूसरे गुट के बीच बहस हुई। झगड़े के बाद आरोपियों ने भीड़भाड़ वाले मेले में चाकू से वार किए।
पुलिस ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच जारी है और घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8202561
Total views : 8241044