बलरामपुर: सूखे नशे के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 करोड़ रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया है। आरोपी ओडिशा से राजस्थान तक गांजा ले जा रहे थे। यह कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र में 28 दिसंबर की रात हुई।
घटना का विवरण:
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक RJ 32 GE 0960 को रोका। तलाशी के दौरान नारियल भूसी के नीचे छिपाए गए 40 पैकेट गांजा बरामद हुए। जब्त गांजे का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 5.99 करोड़ रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:
-
अमरीश कुमार, 23 वर्ष, यूपी निवासी
-
मनीष कुमार, 20 वर्ष, यूपी निवासी
-
एक अन्य अंतरराज्यीय तस्कर
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
एसपी वैभव बैंकर का बयान:
“मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध गांजा तस्करी का खुलासा हुआ। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य 6 करोड़ रुपये है। इंड टू इंड कार्रवाई पूरे प्रकरण में की जाएगी।”
Author: Deepak Mittal









