छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मैनपाट के मैदानों में सुबह बर्फ की मोटी चादर नजर आई, जबकि पत्तियों और घास पर ओस की बूंदें जम गईं।
सरगुजा संभाग में पाट क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक पाले का व्यापक असर देखने को मिला है। शनिवार इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। सामरीपाट और सोनहत में भी बर्फ जमने की खबर है।
मौसम विभाग ने संभाग में 31 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पेंड्रा और अमरकंटक में भी न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ये इलाके भी भीषण ठंड की चपेट में आ गए हैं।
हालांकि, प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान ठंड से हल्की राहत मिलने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162451
Total views : 8186844