आज ईयरफोन सिर्फ म्यूजिक सुनने का जरिया नहीं रहे, बल्कि कॉल, ऑनलाइन क्लास, गेमिंग और वर्कआउट तक में हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन गए हैं। लेकिन लोग अक्सर खरीदते समय ट्रेंड और लुक देखकर फैसला कर बैठते हैं, जबकि सच्चाई कहीं और छिपी होती है।
तार वाले ईयरफोन (Wired Earphones)
-
चार्जिंग की चिंता नहीं: फोन से कनेक्ट किया और इस्तेमाल शुरू
-
बेहतर ऑडियो क्वालिटी: कम कीमत में भी ज्यादा स्टेबल साउंड
-
कॉल और मीटिंग के लिए भरोसेमंद: कनेक्टिविटी ड्रॉप की समस्या नहीं
-
कमियां: तार उलझ सकते हैं, आधुनिक फोन में जैक न होना
बिना तार वाले ईयरफोन (Wireless / TWS)
-
उपयोग में आसान: जिम, दौड़ना, ट्रैवल में झंझट मुक्त
-
स्टाइलिश लुक: छोटे केस में आने वाले डिजाइन
-
कमियां: सस्ते मॉडल में बैटरी जल्दी खत्म, कनेक्शन ड्रॉप, कॉल क्वालिटी कमजोर
-
खो जाने का डर: केस या ईयरबड खो जाने पर परेशानी
आपकी जरूरत क्या है?
-
लंबे कॉल / ऑनलाइन स्टडी: तार वाला ईयरफोन ज्यादा सही
-
ट्रैवल, वर्कआउट, म्यूजिक: अच्छी क्वालिटी वाला वायरलेस बेहतर
-
संतुलन बनाएं: कीमत, साउंड क्वालिटी, बैटरी और इस्तेमाल को ध्यान में रखें
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155606
Total views : 8176055