26 दिसंबर से महंगा होगा ट्रेन का सफर! लंबी दूरी वालों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

26 दिसंबर से महंगा होगा ट्रेन का सफर! लंबी दूरी वालों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

छोटी दूरी वालों को राहत, लेकिन मेल-एक्सप्रेस और AC कोच में सफर करने वालों के लिए बढ़ी टेंशन

दिल्ली | रेलवे किराया बढ़ोतरी की बड़ी खबर

रेल यात्रियों के लिए एक अहम और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अगर आप 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद लंबी दूरी की यात्रा ट्रेन से करने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा किराया चुकाना पड़ेगा। भारतीय रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जिसका सीधा असर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

 छोटी दूरी वालों को राहत, 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं

रेलवे ने आम यात्रियों को राहत देने के लिए यह बढ़ोतरी चरणबद्ध तरीके से लागू की है।
रेलवे के मुताबिक, साधारण श्रेणी (Ordinary Class) में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के किराए में कोई भी इजाफा नहीं किया गया है। यानी रोजमर्रा के सफर करने वालों पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।

 लंबी दूरी वालों की जेब होगी ढीली

असल असर पड़ेगा मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी और AC कोच में सफर करने वाले यात्रियों पर।
इन श्रेणियों में रेलवे ने 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी भले ही छोटी लगे, लेकिन दूरी बढ़ते ही इसका असर साफ नजर आएगा।

👉 उदाहरण के तौर पर
अगर कोई यात्री नॉन-एसी क्लास में 500 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो उसे अब 10 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
दिल्ली–पटना, मुंबई–कोलकाता जैसे लंबे रूट्स पर यह अंतर टिकट की कुल कीमत में साफ दिखेगा।

 किराया बढ़ोतरी नहीं, ‘किराया समायोजन’ का दावा

रेलवे ने इस फैसले को सीधे तौर पर ‘Fare Hike’ कहने से बचते हुए इसे ‘किराया समायोजन’ बताया है। रेलवे का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य यात्रियों पर कम से कम बोझ डालते हुए रेलवे की आय बढ़ाना है।

 रेलवे को सालाना 600 करोड़ की अतिरिक्त आय

इस मामूली बढ़ोतरी से रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये सालाना अतिरिक्त आय होने की संभावना है। यह राशि रेलवे के परिचालन, रखरखाव और सुविधाओं में सुधार के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *