शादी के 6 महीने बाद बुझ गया सुहाग का दीया! नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर कीटनाशक पिलाने का सनसनीखेज आरोप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शादी के 6 महीने बाद बुझ गया सुहाग का दीया! नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर कीटनाशक पिलाने का सनसनीखेज आरोप

लव मैरिज बना मौत की वजह? मायके का दावा– प्रताड़ना के बाद जबरन पिलाया जहर

 कोरबा | नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 6 महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर कीटनाशक पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पति इसे आत्महत्या बता रहा है। मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बांधाखार का है।

मृतका की पहचान मालती सिदार (23) के रूप में हुई है, जबकि पति का नाम जयकिशन सिदार (24) बताया गया है। दोनों ने परिजनों की सहमति से लव मैरिज की थी।


💔 प्रेम विवाह, फिर प्रताड़ना का आरोप

जानकारी के मुताबिक जयकिशन पेशे से किसान है। उसकी शादी 27 जून 2025 को खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम लोधिया निवासी मालती सिदार से हुई थी। दोनों परिवारों में पहले से रिश्तेदारी थी और जान-पहचान के बाद दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही मालती को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, और इसी प्रताड़ना के चलते उसकी जान चली गई।


☠️ कीटनाशक पीने के बाद बिगड़ी हालत, 3 दिन बाद मौत

16 दिसंबर की सुबह मालती ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब शाम तक उसकी हालत गंभीर होने लगी। उसे पहले करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया।

इसके बाद परिजन उसे टीपी नगर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 19 दिसंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


👮‍♂️ जांच में जुटी पुलिस, मजिस्ट्रेट ने की पूछताछ

मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने सीएसईबी पुलिस को दी। चूंकि यह मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने तत्काल कार्यपालिक दंडाधिकारी को सूचित किया। दंडाधिकारी ने पुलिस की मौजूदगी में मृतिका के परिजनों से पूछताछ की है।


❓ हत्या या आत्महत्या? सच क्या है

पति जयकिशन का दावा है कि मालती ने खुद ही कीटनाशक पी लिया, जबकि मायके पक्ष इसे साजिशन हत्या बता रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है कि —

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *