कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप की मां मनकी देवी का निधन, शोक की लहर
लंबे समय से चल रहा था इलाज, अस्पताल में ली अंतिम सांस, फारसागुड़ा में होगा अंतिम संस्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप को गहरा पारिवारिक आघात लगा है। उनकी माता मनकी देवी का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और अस्पताल में इलाजरत थीं, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
मंत्री केदार कश्यप की मां के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने मंत्री कश्यप और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनकी देवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ग्राम फारसागुड़ा, बस्तर में किया जाएगा। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
यह समय मंत्री केदार कश्यप और उनके परिवार के लिए अत्यंत दुखद और कठिन है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202406
Total views : 8240857