मोहब्बत बनी मौत की वजह! मुस्लिम युवक से शादी की जिद, भाई ने दोस्त के हाथों करवा दी बहन की हत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मोहब्बत बनी मौत की वजह! मुस्लिम युवक से शादी की जिद, भाई ने दोस्त के हाथों करवा दी बहन की हत्या

गुरुग्राम के मानेसर में ऑनर किलिंग की खौफनाक साजिश, रेप के बाद गला घोंटकर हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही बहन की हत्या की साजिश रच डाली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह मुस्लिम युवक से शादी करना चाहती थी। नाराज भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले की रहने वाली थी। उसका भाई और भाभी गुरुग्राम के मानेसर इलाके में रहते थे और युवती का वहां आना-जाना था। इसी दौरान उसकी पहचान मानेसर निवासी एक मुस्लिम युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। युवती उसी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसका भाई इसके सख्त खिलाफ था।

प्रेम से नाराज भाई बना कातिल

जानकारी के मुताबिक, 9 दिसंबर को युवती अपने प्रेमी से मिलने गुरुग्राम पहुंची थी। जब इसकी भनक भाई को लगी तो वह मौके पर पहुंचा और बहन से घर चलने को कहा। युवती ने इनकार करते हुए प्रेमी से शादी की जिद पकड़ ली। इसी बात से गुस्साए भाई ने बहन को रास्ते से हटाने की खूनी साजिश रच ली।

दोस्त को बनाया हत्या का मोहरा

पुलिस के अनुसार, आरोपी भाई ने आगरा निवासी अपने दोस्त पुष्पेंद्र को गुरुग्राम बुलाया और पूरी योजना बनाई। साजिश के तहत पुष्पेंद्र युवती को तावडू रोड स्थित ग्वालियर गांव के पास सुनसान इलाके में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया, फिर चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

लाश खंडहर में फेंकी, भाई को दी सूचना

हत्या के बाद आरोपी ने युवती के भाई को फोन कर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद भाई मौके पर पहुंचा और दोनों ने मिलकर शव को पास ही ईंट भट्ठे के पास बने खंडहर में फेंक दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शुरुआत में भाई को यह जानकारी नहीं थी कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म भी किया गया है।

पोस्टमार्टम में मिले चोटों के निशान

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मृतका का भाई गुरुग्राम में एक होटल में कुक का काम करता है, जबकि उसका दोस्त पुष्पेंद्र मानेसर में टायर की दुकान पर हेल्पर है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। रेप की पुष्टि के लिए सैंपल मधुबन फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *